राजस्थान 5वीं 8वीं क्लास बोर्ड रिजल्ट, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट RBSE 5th 8th Result 2025

RBSE 5th 8th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 से 16 अप्रैल 2025 और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में राज्य भर के लगभग 14 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

उत्तर पुस्तिका जांच पूरी रिजल्ट अंतिम चरण में

परीक्षाओं के बाद छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया गया है। अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

RBSE रिजल्ट डेट कब आएगा परिणाम ?

ताजा जानकारी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 30 मई 2025 तक जारी कर सकता है। पिछले साल की तरह इस बार भी दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट जारी होने की संभावना है। रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि एक दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर की जाएगी।

RBSE 5th, 8th Result 2025 ऐसे करें चेक

  1. शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – rajshaladarpan.nic.in
  2. RBSE Class 5th Result 2025 या RBSE Class 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें
  3. मांगी गई जानकारी भरें – जिला, आवेदन संख्या, स्कूल NIC-SD कोड, PSP कोड और रोल नंबर
  4. कैप्चा कोड डालें और “Search” पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं

पिछले साल कैसा रहा था परिणाम ?

2024 में कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 30 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया था।

  • 5वीं का पास प्रतिशत: 97.06%
  • लड़कियां: 97.23%, लड़के: 96.89%, प्राइवेट स्कूल: 97.40%
  • 8वीं का पास प्रतिशत: 95.72%
  • कुल छात्र: 12.5 लाख, उत्तीर्ण: 95.72%

इस साल भी उच्च उत्तीर्ण प्रतिशत की संभावना जताई जा रही है।

रिजल्ट में उपलब्ध होंगे ये विवरण

  • छात्र का नाम, माता-पिता का नाम
  • स्कूल, जिला और ब्लॉक की जानकारी
  • परीक्षा केंद्र का नाम और कोड
  • सभी विषयों के अंक, कुल अंक और ग्रेड

रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी ?

  • 5वीं और 8वीं पास करने वाले छात्र अगली कक्षा में प्रवेश के पात्र होंगे
  • कम ग्रेड पाने वाले छात्रों को ग्रेड सुधार का अवसर मिलेगा
  • स्कूल स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया रिजल्ट के तुरंत बाद शुरू की जाएगी

Leave a Comment