राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा रिजल्ट घोषित, इस आसान तरीके से चेक करे अपना रिजल्ट RBSE 8th Result 2025 Out

RBSE 8th Result 2025 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट 26 मई शाम 5 बजे घोषित कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की, जबकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े।

12.64 लाख छात्रों ने दी परीक्षा 96.66% छात्र हुए पास

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें 12.64 लाख छात्र शामिल हुए। कुल 96.66% छात्र पास हुए हैं, जिनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 97.24% और लड़कों का 96.14% रहा।

राजस्थान बोर्ड 8वीं में कौन रहा सबसे आगे ?

  • सीकर: सबसे अच्छा प्रदर्शन – लड़कियां: 99.23%, लड़के: 98.73%
  • धौलपुर: सबसे कमजोर – लड़कियां: 94.27%, लड़के: 92.55%
  • सबसे ज्यादा छात्र: जयपुर (1,16,665 छात्र)
  • सबसे कम छात्र: जैसलमेर (14,029 छात्र)

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें ?

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 आप निम्नलिखित वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

  1. ऊपर दी गई वेबसाइट में से किसी एक पर जाएं
  2. “RBSE Class 8th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  3. जिला, स्कूल कोड, रोल नंबर और कैप्चा डालें
  4. “Submit” करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देख लें
  5. PDF सेव करके प्रिंट लेना न भूलें

SMS के जरिए भी देखें रिजल्ट

मोबाइल पर SMS भेजकर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं:

  • अपने फोन में SMS टाइप करें: RESULT <स्पेस> रोल नंबर
  • भेजें 56263 पर
  • आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा

881 छात्रों के परिणाम रोके गए 41,368 रहे अनुपस्थित

इस वर्ष 881 छात्रों के परिणाम रोके गए हैं, जबकि 41,368 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट जिलेवार टॉप 5 और फिसड्डी 5

टॉप परफॉर्मिंग जिले: सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर, चूरू
सबसे कम परफॉर्मेंस वाले जिले: धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़, करौली

जानें ग्रेडिंग सिस्टम क्या है ?

  • 81-100 अंक: A ग्रेड
  • 61-80 अंक: B ग्रेड
  • 41-60 अंक: C ग्रेड
  • 33-40 अंक: D ग्रेड
  • 0-32 अंक: E ग्रेड (सप्लीमेंटरी की श्रेणी)

5वीं और 10वीं के रिजल्ट पर अपडेट

RBSE 5वीं और 10वीं बोर्ड रिजल्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। बीते वर्षों में 5वीं का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में आया था। छात्रों को सलाह है कि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment